चावल का पानी त्वचा के लिए फायदेमंद कैसे?
चावल के पानी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यही वजह है कि इसे नेचुरल टोनर या फिर क्लींजर की तरह इस्तेमाल किया जाता है। ये त्वचा की सूजन को कम करता है, कील-मुंहासे में भी कमी आती है। इससे त्वचा को चमकदार बनाया जा सकता है और त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस करके स्किन पोर्स को श्रिंक करने या यूं कहें कि टाइट करने में मदद मिलती है। यही वजह है कि लोग ग्लास स्किन पाने के लिए चावल के पानी को चेहरे पर रगड़ते हैं। चावल का पानी 2 तरीकों से बनाया जा सकता है। पहले तरीका है कि आप रातभर चावलों को पानी में भिगोकर रखें और सुबह इस पाने को छान लें। इसके अलावा, चावलों को उबालने के लिए रखें और पानी का रंग सफेद दिखने लगे तो इसे अलग कर लें। इस पानी को आप स्प्रे बोतल में भरकर चेहरे पर डायरेक्ट भी छिड़क सकते हैं। आइए अब शेफ के बताए नुस्खे के बारे में जाना लेते हैं।![]()

