जनानी ड्योढ़ी से आज निकलेगी गणगौर माता की शाही सवारी
जयपुर, चैत्र शुक्ल तृतीया शनिवार को विभिन्न शुभ योग में सुहाग पर्व गणगौर धूमधाम से मनाया जाएगा। शाम को सिटी पैलेस के जनानी ड्योढ़ी से गणगौर की शाही सवारी निकलेगी। शाही ठाठबाट के साथ निकलने वाली गणगौर माता की सवारी के दौरान लोकरंग भी बिखरेंगे।
ईसर—गणगौर की पार्वती और शिव के रूप में पूजा की जाएगी। कुंवारी कन्याएं सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए पूजा करेंगी, वहीं विवाहित महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना और अखंड सुहाग की कामना के लिए व्रत रखकर गणगौर पूजन करेंगी।

