रामगढ़ जिले में धूमधाम से हुई मां सरस्वती की पूजा
रामगढ़, । रामगढ़ जिले में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई गई। सभी शैक्षणिक संस्थानों और पूजा समितियों की ओर से मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर उनकी आराधना की गई। पूजा के दौरान छात्रों ने मां सरस्वती से आशीष मांगे। सभी स्थानों पर मां सरस्वती के पूजा पंडाल को आकर्षक तरीके से सजाया गया।
शिशु मंदिर में हुई सरस्वती पूजा
रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा बड़े ही श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां भक्ति और संस्कार का अनुपम वातावरण देखने को मिला। पूजा कार्यक्रम में जजमान के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण उपस्थित रहे।

