शरद पवार से अडानी ने की मुलाकात
मुंबई, उद्योगपति गौतम अडानी ने रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के मुखिया शरद पवार से उनके मुंबई स्थित सिल्वर ओक आवास पर मुलाकात की। दोनों की मुलाकात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि बताया जाता है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद पवार परिवार को सांत्वना देने अडानी शरद पवार से मिलने पहुंचे थे।
गौतम अडानी पहले भी कई बार शरद पवार से मिल चुके हैं। शरद पवार रविवार को बारामती से मुंबई में अपने घर पहुंचे। अजित पवार के निधन के बाद गौतम अडानी शोक जताने उनसे मिलने पहुंचे। अजित पवार के निधन के बाद राजनीतिक समीकरण भी तेजी से बदल रहे हैं।
शनिवार को सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, उससे पहले शरद पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें सुनेत्रा के शपथ लेने के संबंध में कोई कोई जानकारी नहीं है, इस बारे में उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है। हालांकि उन्होंने कहा था कि अजीत पवार और हमारे पार्टी के नेताओं के साथ हुई चर्चा में दोनों दलों के 12 तारीख को एक साथ आने की सहमति बनी थी।

